Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

हरदा जिले में भावांतर योजना के तहत 2369 किसानों ने कराया पंजीयन

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

प्रदेश सरकार की भावांतर योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025-26 में किसानों के पंजीयन का कार्य जिले में जारी है। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार किसानों का पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है।

जिले में भावांतर योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण, किसान चौपाल एवं संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर बैनर के माध्यम से भी योजना की जानकारी दी जा रही है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, किसान संघ पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर भावांतर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है।

जिले में अब तक 2369 किसानों ने सोयाबीन फसल हेतु पंजीयन कराया है। जिले के 36 पंजीयन केंद्रों के माध्यम से किसानों ने कुल 6717.61 हेक्टेयर क्षेत्रफल का पंजीयन कराया जा चुका है।

इस प्रकार हरदा जिले में भावांतर योजना के प्रति किसानों की बढ़ती रुचि और सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

What do you think?