Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
नर्मदापुरम

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई शहर के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए की प्रबंध किया

3 min read

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदापुरम 
मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले संभाग के थाना कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस नर्मदा पुरम के द्वारा की गई जिसमें कुल 241.99 लीटर अवैध शराब कीमत 97,380 जब्त

पुलिस अधीक्षक  साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा जिला नर्मदापुरम में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पहले मामले में  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब विक्रय से जुड़ा व्यक्ति नीतेश उर्फ रीतेश कुचबंदिया पानी की टंकी के पास कचरापट्टी स्थिति एक निर्माणाधीन मकान में शराब रखे हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस दल मौके पर पहुँचा, जहाँ पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी भाग निकला । जांच के दौरान मौके से खाकी रंग के सीलबंद कार्टून में 05 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 45 लीटर, कीमत ₹15,000 बरामद की गई। आरोपी नीतेश उर्फ रीतेश कुचबंदिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 848/25, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
दूसरा मामले में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आयुष लुटारे पिता सुरेन्द्र लुटारे, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोठी बाजार नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया । आरोपी आयूष लुटारे के कब्जे से 1. 20 बाटल हंटर बीयर 650 एमएल की कुल 13 लीटर, 2. 27 बाटल, हेवर्ड 5000 बीयर 650 एमएल की कुल 17.550 लीटर, 3. 98 बाटल, पावर 10000 बीयर 650 एमएल की कुल 63.700 लीटर, 4. 19 केन, पावर 10000 बीयर की केन 500 एमएल की कुल 09.500 लीटर, 5. 34 क्वाटर, मेक डवल नं01 व्हीसकी के 180 एमएल के कुल 06.120 लीटर, 6. 11 क्वाटर, 08 पीएम व्हीस्की 180 एमएल के कुल 01.980 लीटर, 7. 74 क्वार्टर, बेग पाईपर व्हीस्की 180 एमएल के कुल 13.320 लीटर, 8. 299 क्वार्टर, देशी मदीरा प्लेन के 180 एमएल के कुल 53.820 लीटर, 9. 22 क्वार्टर ऑफिसर च्वाईस व्हीस्की 180 एमएल के कुल 03.960 लीटर, 10. 23 क्वार्टर, ब्लेंडर्स प्राईड व्हीस्की 180 एमएल के कुल 04.140 लीटर, 11. 55 क्वार्टर, मैजिक मोमेंट वोडका 180 एमएल के कुल 09.900 लीटर, सभी एम् पी एक्साइज की सील से सील बंद अवस्था मे पाये गये। आरोपी से बीयर एवं व्हिस्की की कुल 196.99 लीटर कीमत लगभ ₹82,380) अवैध शराब जब्त की गई, जो बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के उसके कब्जे में थी।

What do you think?