पावनसिटी ग्वालियर
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में आज, दिनांक 20 अप्रैल को सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी द्वारा भितरवार तहसील के अंतर्गत सिंध और पार्वती नदी के विभिन्न घाटों (लुहारी, सिला और पलायछा) का औचक निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान पार्वती नदी के सिला-पलायछा घाट पर एक पनडुब्बी अवैध रूप से रेत निकालते हुए पाई गई। सहायक खनिज अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इस कार्रवाई में खनिज विभाग की टीम से श्री मुनेद्र राणा, श्री सुरजीत राणा, श्री श्री दाताराम, श्री कैलाश नगरवरिया, श्री महिपाल सिंह और श्री हेमंत शर्मा सक्रिय रूप से शामिल रहे।
लगातार जारी रहेगी कार्यवाही
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज के अवैध दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

