Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी खंडवा कलेक्टर गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार का खंडवा
खण्डवा  – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर  के. आर. बड़ोले, एसडीएम खंडवा  ऋषि कुमार सिंघई, डिप्टी कलेक्टर  दिनेश सावले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में खंडवा तहसील के ग्राम सेमल्या निवासी रामेश्वर चेतराम शिवनारायण, अशोक बृजलाल और दुलिचंद ने अपनी कृषि भूमि में जल भराव के कारण फसल खराब होने से फसल क्षति सम्बंधी मुआवजे की मांग की, जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने तहसीलदार खंडवा को प्रकरण की जांच कर पात्रता अनुसार राहत राशि दिलाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में खंडवा जनपद के रिटायर्ड विकासखंड अधिकारी प्रताप सिंह मुवेल ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें पेंशन ग्रेच्युटी बीमा एवं अन्य राशि का भुगतान नहीं मिला है, जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समय सीमा में आवेदक को पात्रता अनुसार भुगतान कराने के निर्देश दिए। ग्राम धकराड़ा के श्री राधेश्याम पंवार ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि गांव में पंचायत सचिव द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता की जा रही है तथा पंचायत की नियमित रूप से बैठक आयोजित नहीं की जाती है, जिस पर उन्होंने जनपद खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच करने तथा दोषी पाये जाने पर पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पुनासा तहसील के ग्राम बोराड़ी माल निवासी राजकुमार यादव ने कलेक्टर गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसने राधिका सीड्स एंड पेस्टिसाइड, ग्राम अटूटखास तहसील पुनासा से कीटनाशक क्रय किया था अपनी फसल में प्रयोग किया था, जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई, आवेदक ने विक्रेता व निर्माता कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए हर्जाने की मांग की, जिस पर उन्होंने उप संचालक कृषि को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में छैगांवमाखन तहसील के ग्राम कोंडावद निवासी सुंदरबाई एवं आशाराम पटेल ने सोयाबीन की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण खराब होने के कारण मुआवजे की मांग की, जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने तहसीलदार छैगांवमाखन को मामले की जांच कर पीड़ित किसान को पात्रता अनुसार राहत दिलाने के निर्देश दिए। मुकेश कुमार निवासी प्रणाम सिटी सिहाड़ा रोड ने कॉलोनी से मुख्य मार्ग तक सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क रिपेयरिंग कराकर डामरीकरण कराने की मांग की, जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त को सड़क रिपेयर कराने के निर्देश दिए।

What do you think?