Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

2 min read
Text Size:

50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण अनिवार्य रूप से करें

संबल योजना के सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करें

कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
हरदा  कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से ऊपर की सभी शिकायतों का निराकरण अनिवार्य रूप से करें, जो शिकायतें बंद हो सकती हैं उनको फोर्स क्लोज कर बंद करावें। जिन विभागों की सीएम हेल्पलाइन संबंधित शिकायतें नॉट अटैंड होगी, उन पर कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। कलेक्टर ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत बैंक की गलती की वजह से जो हितग्राही पात्र नहीं हो पा रहे हैं, उन प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही कर उसका निदान कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर  जैन मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लगातार द्वितीय स्थान पर रहने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को बधाई देते हुए प्रशंसा पत्र देने हेतु निर्देशित किया। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी एसडीएम को संबल योजना के सभी प्रकरणों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा सप्ताह के तहत सभी विभाग के अधिकारियों को पुरानी, ऑफिस सामग्री, फर्नीचर की सूची बनाने के निर्देश दिए ताकि आगामी दिनों में सामग्रियों की नियमानुसार नीलामी की जा सके। उन्होंने सीएम मोनिट और सीएस मॉनिट के सभी प्रकरणों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को तौल कांटा चेक करने रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण निरस्त करने के पूर्व प्रकरण की पूर्ण छानबीन अवश्य कर ले, इसके बाद ही प्रकरण को निरस्त करें। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली के प्रकरणों में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  पुरुषोत्तम कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित सभी एसडीम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

What do you think?