Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

इंदौर महापौर द्वारा सराफा चौपाटी के संबंध में व्यापारियों के साथ चर्चा समय सुरक्षा और चौपाटी की सुंदरता का रखा जाएगा ध्यान

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र इंदौर

मध्य प्रदेश के महानगर इंदौर के महापौर  पुष्पमित्र भार्गव द्वारा आज महापौर सभाकक्ष में सराफा व्यापारी एसोसिएशन एवं सराफा चौपाटी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर आयुक्त श्री शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य  निरंजन सिंह चौहान, अपर आयुक्त  रोहित सिसोनिया, अपर आयुक्त  अभय राजनगांवकर सहित सराफा व्यापारी एसोसिएशन एवं सराफा चौपाटी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

महापौर  पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सराफा चौपाटी केवल स्वाद का केंद्र ही नहीं, बल्कि इंदौर की परंपरा और धरोहर है। इंदौर को स्वाद की राजधानीष् बनाने में सराफा चौपाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश और दुनिया से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, अनुशासन और परंपरा को बनाए रखने के लिए नगर निगम पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

महापौर  पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि निगम की जन समिति में लंबे विचार-विमर्श और सुझावों के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि सराफा चौपाटी अपनी विशिष्ट पहचान के साथ विश्व प्रसिद्ध है और इसे परंपरागत व्यंजनों के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में जारी रखना आवश्यक है।

महापौर ने कहा कि एमआईसी द्वारा इस व्यवस्था के लिए निगम आयुक्त को अधिकृत किया गया है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सराफा व्यापारियों का हित सुरक्षित रहेगा और चौपाटी लगाने वालों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। दोनों पक्षों से सुझाव लिए गए हैं और उन्हीं के आधार पर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। महापौर भार्गव ने दोहराया कि सराफा चौपाटी इंदौर की पहचान है और इसे अनुशासन और परंपरा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।