Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कोडिंग के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर  गुप्ता ने मोबाईल स्टैंड, कीबोर्ड, माउस व यूएसबी हब वितरित किए

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में  कोड योगी कार्यक्रम के अंतर्गत कोडिंग सीखने वाले विद्यार्थियों में से अच्छे लेवल तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर  ऋषव गुप्ता और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सम्मानित किया। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ेंकी-बोर्ड, माउस, मोबाइल स्टैंड और यूएसबी हब पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी तथा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य भी मौजूद थे।
कलेक्टर  गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि कोडिंग और एआई के क्षेत्र में भरपूर संभावनाएं हैं। विद्यार्थी चैट जीपीटी का अधिकतम उपयोग करें और इसके माध्यम से नए-नए प्रश्न पूछ कर अपना ज्ञान बढ़ायें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने सीखने की जिज्ञासा को बनाए रखें और इस दिशा में आगे बढ़ते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनके बेहतर भविष्य के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा। कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों को की-बोर्ड, माउस, मोबाइल स्टैंड और यूएसबी हब पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये उनमें रुबीना खान, देवेंद्र पटेल, श्रद्धा पाटीदार, पूनम, आंचल मौर्य, ओम पटेल, प्रत्युष, शेख, निशा, प्रिंस, तुलसी यादव, नरसिंह, पायल पटेल, रामकृष्ण, गोपाल सिंह कौरव, मनीष चंदेल, अंजलि लोवंशी, तुलसी यादव, अभिषेक, राजेश राठौर, तेजस्विनी, अंतिम, आसरा, शेख, साक्षी तिवारी, फातिमा फातिमा, योगिता पटेल, श्याम सरवर, मीत केलड़े, राज कुशवाहा, प्रिंस कश्यप, आयुष राठौर, सत्यम पंडित, प्रियल पटेल, अनुष्का सोलंकी, अनुष्का भालेराव शामिल हैं।

What do you think?