Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मंडल समिति की बैठक संपन्न

1 min read
Meeting of the Board of Trustees Committee of District Mineral Foundation concluded

Harda news : जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मंडल की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वसहायता समूह की 44 हजार से अधिक महिला सदस्यों को 2 माह के लिए निशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के छात्रावासों में निवासरत छात्राओं को भी निशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि समाज सेवी संगठनों और दानदाताओं के माध्यम से भी इस कार्य के लिए मदद ली जाएगी। बैठक में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जिला पंचायत के सीईओ सिसोनिया ने बताया कि आगामी 15 और 16 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओ में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन के महत्व के बारे में बताया जाएगा।

What do you think?