Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : वन ग्रामों में वनाधिकार संबंधी व्यक्तिगत दावों की सुनवाई के लिए शिविर आयोजित

2 min read
Individual claims regarding forest rights in forest villages

Harda news : अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी अधिकार अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, वन मंडलाधिकारी अनिल चोपड़ा व जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य एवं समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

जिला संयोजक डॉ. कविता आर्य ने समिति को बताया कि राज्य शासन के दिशा निर्देश अनुसार अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वनवासी अधिकारों की मान्यता अधिनियम के तहत वन ग्रामों में, आंगनवाडी केंद्र, स्कूल, तालाब और अन्य लघु सिंचाई संरचनाएँ, सामुदायिक केंद्र, श्मशान घाट, मंदिर, तेन्दूपत्ता संग्रहण, ग्राम चौपाल आदि के लिए सामुदायिक वन अधिकार दिए जाने के लिए सामुदायिक अधिकारों के दावे निर्धारित प्रपत्र मे तत्काल प्रस्तुत करें, ताकि उनका सत्यापन कर उन्हें मान्य करने की कार्यवाही की जा सके।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि यह कार्यवाही वन विभाग की सकारात्मक पहल से ही संभव है। अत: इसे एक विशेष अभियान के रूप में शिविर आयोजित कर राज्य शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा 30 अक्टूबर तक पूर्ण किया जाए। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि व्यक्तिगत दावों की सुनवाई के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि वनग्रामों में सर्वे के बारे में जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी जाए। बैठक में वन मंडल अधिकारी चोपड़ा ने बताया कि जिले में कुल 42 वनग्राम है, जिनमें से 41 टिमरनी तहसील में और 1 हंडिया तहसील में स्थित है।

What do you think?