Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

Harda News : बांस की सामग्री तैयार करने वाले स्व सहायता समूह की कार्यशाला देखी

4 min read
Self Help Bamboo Products Makers

Harda News : पावनसिटी हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले की टिमरनी और रहटगांव तहसील के ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान टिमरनी में बांस की सामग्री तैयार करने वाले स्व सहायता समूह की कार्यशाला देखी, और स्व सहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बंशी एंपोरियम में स्व सहायता समूहों द्वारा बांस से तैयार सामग्री का अवलोकन कर सराहना की। इस दौरान एसडीएम टिमरनी महेश बडोले और अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग संजय जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बांस की सामग्री तैयार करने वाले समूह की आय बढ़ाने के करें उपाय

कलेक्टर सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि बांस से सामग्री तैयार करने वाले स्वसहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बांस से तैयार आकर्षक सामग्री को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन बेचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करें, ताकि समूह द्वारा उत्पादित सामग्री का अधिक विक्रय हो, और समूह के सदस्यों की आय बढ़ सके।

टिमरनी अस्पताल परिसर में लगे हर्बल गार्डन की सराहना की

कलेक्टर सिंह ने टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया । उन्होंने अस्पताल परिसर में लगाए गए हर्बल गार्डन को भी देखा और सराहना की। कलेक्टर सिंह ने अस्पताल परिसर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओ से भी चर्चा की और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चों के कुपोषण के साथ-साथ उनकी माता के पोषण स्तर पर भी ध्यान दें। यदि कोई बच्चे की माता कुपोषित है, तो उसे भी सुपोषित करने हेतु आवश्यक उपचार करें।

हॉस्टल के बच्चों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की करेंव्यवस्था

कलेक्टर सिंह ने टिमरनी में अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे विद्यार्थियों से चर्चा की । उन्होंने छात्रावास भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा और बच्चों के कक्षों में प्रकाश व्यवस्था ठीक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने छात्रावास परिसर में बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियो के लिए ऑनलाइन कोचिंग क्लास प्रारंभ करने के संबंध में जिला संयोजक को निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी के बच्चों को टॉफी बिस्किट वितरित किए

कलेक्टर सिंह ने ग्राम सोडलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को टॉफी और बिस्किट वितरित किए। उन्होंने सोडलपुर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण भी किया और कंप्यूटर क्लास की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश तहसीलदार को दिए ।

धनगांव की पेयजल योजना का किया निरीक्षण

कलेक्टर सिंह ने ग्राम धनगांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान निर्देश दिए कि पेयजल योजना का शेष कार्य पूर्ण करें, और संचालन के लिए पेयजल योजना ग्राम पंचायत को सौंप दें।

एकलव्य स्कूल परिसर में किया पौधारोपण

कलेक्टर सिंह ने ग्राम रहटगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य सुश्री सोनिया आनंद ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्रों निलेश भूसारे, राकेश भूसारे और प्रेम सिंह काजले का चयन आकांक्षा योजना के तहत जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए हुआ है। इन तीनों बच्चों को 2 साल तक शासन द्वारा नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर सिंह ने तीनों विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पुस्तकों का सेट भेंट किया। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

टेमागांव में गौ अभ्यारण के संबंध में दिए निर्देश

कलेक्टर सिंह ने टिमरनी तहसील के ग्राम टेमागांव का भी दौरा किया ।इस दौरान उन्होंने समाज सेवियों द्वारा गौ संरक्षण के लिए टेमागांव में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने एसडीएम बडोले और वन विभाग के एसडीओ जैन को टेमागांव में गौ अभ्यारण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी को निर्देश दिए कि टेमागांव में संरक्षित गोवंश के नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाए।

What do you think?