Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिले में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए-कलेक्टर आदित्य सिंह

1 min read
Entrepreneurs willing to invest in Harda district

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय उद्योग संवर्धन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि हरदा जिले में नए उद्योगों की स्थापना के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करें। हरदा जिले में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर सिंह ने बैठक में लीड बैंक के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में उद्यम क्रांति योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी की। बैठक में बताया गया कि उद्यम क्रांति योजना के तहत अब तक बैंकों द्वारा कुल 17 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 16 प्रकरणों में कुल 1.17 करोड रुपए की राशि हितग्राहियों को वितरित भी की जा चुकी है। इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुल 35 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 प्रकरणों में हितग्राहियों को 23.92 लाख रुपए की राशि वितरित भी की जा चुकी है।

What do you think?