Skip to content
ताज़ा खबर
किसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराए
11 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर ने जनसुनवाई में नागरिको की सुनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

2 min read
The collector heard the problems of the citizens in the public hearing
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में टिमरनी निवासी अल्का काले ने कलेक्टर सिंह को अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को प्रकरण की जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिये।

ग्राम धुरगाड़ा निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर शिकायत की कि गांव के कुछ प्रभावशाली ग्रामीणों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम कांकरिया निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को पीने के पानी की टंकी निर्माण होने के बाद भी नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम मांदला निवासी गंगाविशन ने कलेक्टर सिंह को विद्युत बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्हें महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। रहटगांव निवासी कांतिबाई ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर वृद्धावस्था पेंशन के संबंध में अनुरोध किया और बताया कि गत दिनों उसके पुत्र की मृत्यु हो गई थी, लेकिन उसे अभी तक किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?