Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

Harda news: मतदान के पूर्व कलेक्टर सिंह ने हंडिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का लिया जायजा

2 min read
Collector Singh before voting

Harda news:  हरदा जिले में 7 मई को लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां जारी है। जिला प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है अगामी चुनाव को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहते है। और हरदा जिले में सत्प्रतिशत मतदान हो इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के अभियान चलाये जा रहे है।

साथ ही जिला कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के द्वारा जिले में स्थित सभी मतदान केन्द्रों के निरीक्षण का दौर जारी है इसी कड़ी में कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंडिया और उससे जुड़े गावों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इससे पूर्व मतदान के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंडिया, मांगरूल, साल्याखेड़ी, उंडाल, चिराखाल, नयापुरा, सिंगोन व गोला में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी ली और निर्देश दिये कि घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित करें और सभी से मतदान की अपील भी करें।

उन्होने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था, मतदाताओं को धूप से बचाव के लिए पंचायत सचिवों को टेंट की व्यवस्था करने निर्देश दिये। उन्होंने जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों में 6 मई को आने वाले मतदान दलों के लिए भोजन और रात्रि विश्राम के लिए बेहतर व्यवस्था करें, जिससे कि मतदान दलों को कोई परेशानी ना हो।

दूरस्थ व पहुँच विहीन ग्रामों का दौरा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया के साथ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ व पहुँच विहीन ग्रामों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बोरपानी, जूनापानी, रातामाटी व बिटिया का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था, मतदाताओं को धूप से बचाव के लिए मतदान केंद्रों के बाहर टेंट लगवाने की व्यवस्था के लिए उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संबंधित गांव के पंचायत सचिव को निर्देश दिए। उन्होने संबंधित बीएलओ से मतदाता पर्ची वितरण के संबंध में भी जानकारी ली।

What do you think?