Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

Harda News : सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

1 min read
Best Farmer Award

Harda News : कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम अंतर्गत जिले में वर्ष 2024-25 के लिये विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक व कृषक समूह के लिये उन्नतषील कृषकों एवं समूहों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। परियोजना संचालक आत्मा हरदा  संजय यादव ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय प्रति कृषक पुरस्कार रूपये 10 हजार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम प्रति कृषक समूह पुरस्कार 20 हजार एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम प्रति कृषक पुरस्कार 25 हजार रूपये निर्धारित है।

उपसंचालक यादव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक, उद्यानिकी, पषुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी में उपज एवं उत्पादकता के आधार पर पृथक-पृथक प्रति विकासखण्ड 5 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार, 5 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समुह पुरस्कार एवं 5 जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किये जावेंगे।

किसानों के आवेदन-पत्र कार्यालयीन समय में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया में निःषुल्क उपलब्ध होंगे। आवेदन फार्म बंद लिफाफे में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा ब्लॉक टेक्नोलॉजी मेनेजर आत्मा कार्यालय में ही निर्धारित दिनांक में कार्यालयीन समय तक ही मान्य किये जावेगें। सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिये कृषि अधिकारी अथवा बीटीएम से संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?