Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत की 6 ट्रैक्टर ट्रालियों के विरुद्ध कार्यवाही

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

 संपादक अशफाक अली 
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 06 आरोपियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़े जाने में सफलता प्राप्त हुई ।
28 अगस्त 2025 को थाना हंडिया पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल छः आरोपियों को विभिन्न स्थानों से खनिज सामग्री के अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।, जिसमें प्रथम प्रकरण में आरोपी अमित कीर पिता भीमसिंह कीर एवं राजकुमार कीर निवासी मनोहरपुरा को चौकी बेसवा रोड टेकरी के पास से पकड़ा गया, जिनके कब्जे से न्यू हालेंड कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47AH1636  रेत भरी ट्राली तथा स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47AH1501 रेत से भरी ट्राली बरामद किया गया। दूसरे व तीसरे प्रकरण में आरोपी बबलू कीर एवं भीमसिंह कोरकू को ग्राम हंडिया स्थित बेसवा रोड पुलिया के पास से पकड़ा गया, जिनके कब्जे से  जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47ZE583 रेत भरी ट्राली एवं जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47ZE5832  रेत भरी ट्राली बरामद किए गए। चौथे और पांचवे प्रकरण में बैडी रेलवे रोड ग्राम बैडी से आरोपी विकास कीर एवं पुरुषोत्तम कीर को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47AG9818 रेत भरी ट्राली तथा जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47ZD3782 रेत भरी ट्राली बरामद किया गया। । सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना हंडिया में धारा 303(2) BNS एवं 4/21 खान-खनिज अधिनियम के अंतर्गत अपराध क्रमांक 273/2025, 274/25, 275/25, 276/25 तथा 277/25 पंजीबद्ध किया गया है ।

हंडिया थाना के थाना प्रभारी  मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, महेश पासी, देवकरण उईके, प मनीष सिंह ठाकुर एव कंचन सिंह राजपूत,  ब्रजेश साहू,  विजेन्द्र तोमर मनोज बाउस्कर,  नितेश कुशवाह,  राहुल राजपूत, सैनिक  अशोक नागले, सैनिक  जितेन्द्र,

What do you think?