Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

दस्तक अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराएं

2 min read
Text Size:

पावन सिटी समाचार पत्र हरदा 
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में  दस्तक अभियान के तहत चिन्हित कुपोषित बच्चों को एन.आर.सी. में भर्ती कराया जाए। सभी गर्भवती महिलाओं का प्रथम त्रैमास में ही शतप्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें। सभी हाई रिस्क महिलाओं की पहचान कर उनका नियमित प्रबन्धन करें तथा नियमित रूप से फालोअप भी लें। यह निर्देश जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रवीण इवने ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, डीएचओ डॉ. सुनिल द्विवेदी, प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी, ए.एन.एम., सीएचओ उपस्थित थे।
बैठक में  इवने ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। शिशु मृत्यु के कारणों की पहचान अनिवार्य रूप से की जाए ताकि शिशु मृत्यु के कारणों का निराकरण किया जा सके। टेलीकंसल्टेंसी के लिये सभी चिकित्सकों की आईडी तैयार की जाए ताकि नागरिकों को टेलीकंसल्टेंसी के माध्यम से सही चिकित्सकीय सलाह व उपचार मिल सके। उन्होने बैठक में दस्तक अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने दस्तक पोर्टल पर एन्ट्री न करने पर खिरकिया के बीपीएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने एसएनसीयू में भर्ती बच्चों का आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कम्यूनिटी फालोअप शतप्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये।

What do you think?