Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

हरदा में मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का निःशुल्क मरम्मत शिविर आयोजित 26 जून को भी होंगा शिविर का आयोजन

2 min read

पावनसिटी हरदा

हरदा – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों को पूर्व में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों दी गई. जिनकी मरम्मत व रखरखाव के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, हरदा में दो दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है।

उपसंचालक श्री कमलेश सिंह ने बताया कि 25 जून 2026 को एलिम्को, जबलपुर से आए तकनीशियन श्री मोहम्मद हामीद खान एवं श्री सुनील ठाकुर द्वारा कुल 15 मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों की ट्राई साइकिलों की तकनीकी समस्याओं का निराकरण होने से उनमें विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।

उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन दिनांक 26 जून 2026 को भी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, हरदा में जारी रहेगा। ऐसे दिव्यांगजन जिनकी मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या है अथवा मरम्मत की आवश्यकता है, वे अपनी ट्राई साइकिल लेकर शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क परीक्षण एवं मरम्मत सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सामाजिक न्याय विभाग ने जिले के समस्त पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी ट्राई साइकिलों की जांच एवं आवश्यक मरम्मत अवश्य करवाएं, जिससे उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

What do you think?