Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

दादाजी धूनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल, उत्तम स्वामी जी, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और कलेक्टर ऋषव गुप्ता उपस्थित थे ।
बैठक में सांसद श्री पाटिल ने कहा कि आने वाले दिनों में फोरलेन रोड निर्माण तथा रेलवे लाइन निर्माण पूर्ण पूर्ण होने पर इंदौर, उज्जैन महाराष्ट्र एवं अन्य दिशाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसानी से खंडवा आ सकेंगे । जिससे दादाजी धूनी वाले के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए दूर दृष्टि से मंदिर की डिजाइन फाइनल की जाए। उत्तम स्वामी जी ने बैठक में कहा कि अगले वर्षों में दादाजी धूनी वाले के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए मंदिर निर्माण किया जाए। बैठक में तय किया गया कि दादाजी मंदिर के गर्भ गृह के मुख्य द्वार की चौड़ाई 9 फीट तथा साइड के दोनों द्वारों की चौड़ाई 7 फिट रहेगी। इसके साथ ही गर्भ गृह में चार-चार फीट चौड़ी 4 खिड़कियां भी रहेंगी।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा के अलावा मंदिर निर्माण समिति के सदस्य भरत झवर, धर्मेंद्र बजाज,  रोचक नागोरी , सतीश कोटवाले,  शांतनु दीक्षित,  तपन डोंगरे भी उपस्थित थे। आर्किटेक्ट  वीरेंद्र त्रिवेदी तथा नितिन श्रीमाली मीटिंग में वर्चुअली शामिल हुए।

What do you think?