Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

पल्स पोलियो अभियान की खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 12 अक्टूबर को 5 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड पुनासा की टास्क फोर्स की बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  पंकज वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी में संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम वर्मा ने सी.एच.ओ., ए.एन.एम. व आशा सुपरवाइजर से कहा कि 12 अक्टूबर को पल्स पालियो अभियान के सुचारु संचालन व सफलता हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर कार्य करें और शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाये। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र मण्डलोई ने बताया कि विकासखण्ड पुनासा में 5 वर्ष तक आयु के लगभग 29176 बच्चे हैं, जिन्हें 12 अक्टूबर को बूथ पर पालियो की दवाई पिलाई जायेगी और जो बच्चे 12 को दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें 13 एवं 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो की जानकारी ग्राम स्तर पर आम नागरिकों को भी दी जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई पिलाने से छूटे नहीं। बैठक में बी.ई.ई. सुनीता सोनी, बी.पी.एम. सुमन बड़ोले, बी.सी.एम, उपस्थित थे।

What do you think?