Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
भोपाल

भोपाल मे 27 जनवरी को कैलाश खेर के सुरों से गूंजेगा

3 min read
Text Size:

पावनसिटी भोपाल

खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह का होगा ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 27 जनवरी 2026, सायं 6:30 बजे आयोजित होने जा रहे खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह भव्य आयोजन प्रदेश के खेल इतिहास में एक ऐतिहासिक, भव्य एवं यादगार समारोह के रूप में दर्ज होने जा रहा है। खेल, युवा ऊर्जा, संस्कृति और संगीत के अद्भुत संगम के रूप में यह शुभारंभ समारोह प्रदेश के लिए खेल उत्सव का अवसर बनेगा।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे।

संगीत, संस्कृति और खेलों का भव्य संगम

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह को विशेष रूप से भव्य, आकर्षक और यादगार बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर की लाइव भव्य संगीतमय प्रस्तुति होगी। उनकी सशक्त आवाज़, लोक-संगीत की आत्मा और ऊर्जा से भरपूर गायन से पूरा तात्या टोपे स्टेडियम संगीतमय उल्लास और रोमांच से गूंज उठेगा।
इसके साथ ही India’s Got Talent फेम डांस ट्रूप द्वारा प्रस्तुत रोमांचक एयरोबिक्स डांस दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। समारोह में भव्य मार्च-पास्ट के माध्यम से खिलाड़ियों का अनुशासन, एकजुटता और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं खेलों की भावना, संघर्ष, अनुशासन और विजय को दर्शाती विशेष नृत्य-नाटिका के माध्यम से युवाओं में खेलों के प्रति प्रेरणा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का भाव जागृत किया जाएगा।

पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर भव्य और समन्वित आयोजन
मंत्री  सारंग ने बताया कि यह पहली बार है जब खेलो एमपी यूथ गेम्स को इस स्तर पर भव्य, सुव्यवस्थित और व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। विशेष रूप से उल्लेखनीय यह है कि देश में पहली बार खेल विभाग एवं सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के साथ मिलकर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समन्वित प्रयास के माध्यम से खेलो एमपी यूथ गेम्स को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए राज्य स्तरीय टीम चयन का सशक्त मंच, युवा प्रतिभाओं की पहचान का माध्यम तथा प्रदेश की खेल संस्कृति के उत्सव के रूप में विकसित किया गया है।

28 खेलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के साथ ही प्रदेशभर से चयनित 28 खेलों के खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, जिनमें ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहभागिता देखने को मिली। राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह उसी सफलता की भव्य निरंतरता है।

व्यापक सहभागिता का आह्वान
खेलो एमपी यूथ गेम्स के इस भव्य शुभारंभ समारोह में विभिन्न खेल संघों के वरिष्ठ पदाधिकारी, खेल प्रेमियों, युवाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता अपेक्षित है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

What do you think?