Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
भोपाल

Bhopal news: गर्मी से बेहाल हुआ प्रदेश पारा पहुंचा आसमान पर जारी हुआ हीट वेव का अलर्ट

3 min read
State suffering from heat
Text Size:

Bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में गर्मी ने अपने तैवर दिखाने शुरू कर दिये। जैसे-जैसे मई गुजरते जा रहा है। तेज धुप बढ़ती जा रही है गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में गर्मी ने अपने तैवर दिखाने शुरू कर दिये। जैसे-जैसे मई गुजरते जा रहा है। तेज धुप बढ़ती जा रही है गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया हैं। मई माह लगते ही गर्मी के साथ लू जैसी हालत बनती जा रही हैं। हवा में इतनी लपट चल रही हैं। दिन शुरू होते ही सूरज के तैवर देखने लायक होते है। दोपहर बाद तो लोग घरों से निकलना पंसद ही नहीं कर रहे हैं।
इस बार गर्मी में मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा हैं। कभी अचानक बादल हो जाते है। तो कभी तेज धुप। बादल होने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती हैं तो अगले ही पल गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देती है। अभी तो राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में पारा सर चढ़ गया है। तेज गर्मी के चलते लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी भोपाल में धूप के साथ कहीं-कहीं बादल भी दिखाई दे रहें हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। अगले ही पल मौसम का मिजाज फिर बदल जा रहा हैं। जिससे लोगों स्वास्थ संबंधित दिक्कतों का भी सामना करना पढ़ रहा हैं। मध्य प्रदेश में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने सबको परेशान कर रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मई को पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ईरान की ओर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से मौसम में परिर्वतन हो सकता है। सामान्य से साढ़े 4 डिग्री तापमान ज्यादा होने पर हीट वेव चलने लगती है। अगले दिनों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।

राजधानी भोपाल में मई महा में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो अभी राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में गर्मी का सितम जारी रहेगा। प्रदेश में दिन में तेज गर्मी और हीट वेव परेशान करेगी तो शाम के वक्त बादल होने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। शाम से मौसम में हल्की ठंडक घुल सकती है।

प्रदेश में बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि पूरे मध्य प्रदेश मई माह में गर्मी के बढऩे की समभावना है। इस लिए लोगों को गर्मी को लेकर पूरी तरह सर्तक हो जाना चाहिए। तेज धूप और लू से बचने के लिए दोपहर में घर से नहीं निकले।

गर्मी में नरम मुलायम सूती कपड़े पहने। दोपहर को घर से निकले तो सिर और मुंह को भी सूती और मुलायम कपड़े से ढक लें। गर्मी में बच्चों और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति दोपहर 12 से 4 बजे तक घर ही रहे। पानी और तरल पेय अधिक पिएं। मौसमी फलों और फलों के जुस का उपयोग करें।

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते दिन प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन मई माह के शुरू होते ही मौसम में अचानक भारी बदलाव हो गया हैं।

What do you think?