Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
भोपाल

Bhopal News : पहाड़ी ईलाकों में हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश में शीतलहर का दौर रहेगा जारी, प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड

2 min read
Madhya Pradesh is facing problems due to snowfall in hilly areas

Bhopal News : मध्यप्रदेश के अधिकाश जिलों में ठंड का कहर जारी है। शीतलहर की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के अधिकाश हिस्सा घना कोहरे की चपेट में है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से एमपी के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है।

प्रदेश के लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सुबह-सुबह इतना घना कोहरा देखने को मिल रहा है। हाथ को हाथ नजर नहीं आ रहा है। इन दिनों प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रहा है।

मौसम विभाक के मुताबिक, उतरी भारतीय राज्यों में इन दोनों तेज बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, में भी भारी बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश में भी शीतलहर का दौर जारी है। पहाड़ी ईलाकों से आने वाली ठंडी-ठंडी हवाओं से मध्यप्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। और आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही जमा देने वाली ठंड पडऩे वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ठंड और कोहरे अभी और बढऩे की संभावना है। भोपाल और इंदौर में के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से लोगों कई दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में पहाड़ो से आ रही हवा की रफ्तार अभी और तेज होने की सभावना है। इससे पुरे प्रदेश में तापमान में और गिरावट होगी। आने वाले दिनों में ठंड के और बढऩे की सभावना है। जनवरी के 20 से 22 दिन शीतलहर और कोल्ड डे की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

सैयद शबाना अली
हरदा मध्यप्रदेश

What do you think?