Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

1 min read

हरदा – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला हरदा  विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को 14 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को शासकीय संस्थाओं किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बालिकाओं को नगर पालिका कार्यालय में अमर शहीदों की गैलरी का अवलोकन भी कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को संस्थाओं की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया तथा जिज्ञासाओ का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर सुश्री भारती भल्लावी, श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती रेखा गौर एवं शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।