Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
खंडवा

जिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई

2 min read
Text Size:

 

खंडवा पिछले दिनों जिला चिकित्सालय सह मेडिकल कॉलेज खंडवा में 27 वर्षीय सोनल प्रसव पीड़ा की स्थिति में गंभीर स्थिति में भर्ती हुई थी। सीनियर ड्यूटी डॉक्टर आरुषि ने सोनल का चेकअप किया तो पाया कि गर्भस्थ शिशु ने गर्भाशय में गंदा पानी अर्थात मेकोनियम पी लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हेमलता एवं डॉक्टर लक्ष्मी डूडवे ने तुरंत ही सोनल का फिर से स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में पाया गया कि गर्भ में बच्चे के फेफड़ों में संक्रमण और सांस रुकने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। अतः निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर अजेंद्र के सहयोग से डॉ. हेमलता, डॉ लक्ष्मी डूडवे एवं डॉ रुपेश की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया l

डॉक्टर्स की टीम के त्वरित एवं कुशल प्रयासों से सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर जच्चा बच्चा की जान बचा ली गई। अब सोनल और उसका बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। अब सोनल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है l उल्लेखनीय है कि सोनल और उनके पति विकास दोनों ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत होकर देश सेवा में तैनात हैं। संकट की घड़ी में जिला चिकित्सालय में मिली इस त्वरित मदद से सोनल और उनके पति विकास दोनों ही बहुत खुश हैं, और जिला अस्पताल की टीम के व्यवहार और अस्पताल की व्यवस्थाओं की सलाहना करते हैं।

What do you think?