Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
हरदा

आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित

2 min read

पावनसिटी हरदा

 संपादक -सैयद अशफाक अली 

मो. 942504548

हरदा – कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, हरदा विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में आंगन मिलन सेवा अभियान के अंतर्गत विधानसभा टिमरनी परियोजना टिमरनी एवं खिरकिया के अंतर्गत 324 आंगनबाड़ी केन्द्रों में तृतीय दिवस के लिए निर्धारित गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। गतिविधि का मुख्य उ‌द्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को विभागीय योजनाओं से जोड़ना, योजनाओं के लाभ से हुए सकारात्मक बदलावों को साझा करना तथा समुदाय में योजनाओं के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ाना रहा।

तृतीय दिवस की निर्धारित गतिविधि के अंतर्गत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं एवं माताओं को अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया। लाभार्थी महिलाओं द्वारा बताया गया कि शासन की विभिन्न योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से प्राप्त सेवाओं से उन्हें किस प्रकार लाभ मिला तथा उनके एवं उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। गतिविधि के दौरान लाभार्थी महिलाओं के अनुभवों को वीडियो के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया, ताकि विभागीय योजनाओं के प्रभाव एवं सफलता की वास्तविक कहानियों को अन्य महिलाओं एवं समुदाय तक पहुंचाया जा सके। साथ ही उपस्थित माताओं एवं बच्चों को शासन द्वारा संचालित पोषण, स्वास्थ्य, महिला कल्याण एवं बाल विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की गई।

कार्यक्रम में माताओं के साथ संवाद करते हुए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाली सेवाओं तथा बच्चों की देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई। माताओं को आंगनबाड़ी केन्द्र से नियमित रूप से जुड़ने तथा उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में माताओं, बच्चों, लाभार्थियों एवं जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की गई। आंगनबाड़ी केन्द्रों को केवल सेवा प्रदाय केन्द्र के रूप में नहीं, बल्कि समुदाय के साथ संवाद एवं जागरुकता के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। आंगन मिलन सेवा अभियान के माध्यम से विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समुदाय तक पहुंचाने, लाभार्थियों के अनुभवों को साझा करने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है

What do you think?