Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

विमुक्ति उत्सव दिवस मनाया गया

2 min read
Text Size:

 पावनसिटी समाचार पत्र  खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग द्वारा रविवार को विमुक्ति उत्सव दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की हैं, जिससे इस वर्ग के नागरिकों की समस्याएं कम हुई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती सुनीता मुवेल ने की। उन्होंने बताया कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु वर्ग के विरूद्ध अंग्रेजों द्वारा बनाया गया “आपराधिक जनजातीय अधिनियम 1871” को चूंकि 31 अगस्त 1952 को समाप्त किया गया था, इसलिए हर वर्ष 31 अगस्त को “विमुक्ति उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से एवं शासन की योजनाओं के माध्यम से विमुक्त समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान श्री राजेश राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष बंजारा समाज संघ एवं श्री महेश नायक जिला महामंत्री बंजारा युवा संघ सहित बड़ी संख्या में इस वर्ग के विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसमुदाय उपस्थित थे। सहायक संचालक श्रीमती मुवेल ने इस अवसर पर विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यकम का संचालन श्री हेमराज अमोल्या ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री संजय फरकले ने किया।

What do you think?