Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

संपादक -अशफाक अली 

हरदा जिले में देश की जानी-मानी बैंकिंग संस्था सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान एवं एम एस एम ई मेगा आउटरीच अभियान आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के केंद्रीय कार्यालय मुंबई के महाप्रबंधक डी.के. अर्जवानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्मदापुरम क्षेत्रीय प्रबंधक  रजत मिश्रा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें डी.के. अर्जवानी,  रजत मिश्रा एवं शाखा प्रबंधक  रवि तिवारी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक  डी.के. अर्जवानी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देशभर में बैंकों द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरदा शाखा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि डी.के. अर्जवानी ने ग्राहकों को सेंट्रल बैंक की नई-नई योजनाओं की जानकारी दी और आग्रह किया कि आमजन अधिक से अधिक इन योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने सतर्क और जागरूक ग्राहकों को सम्मानित भी किया तथा उन्हें उपहार भेंट किए।
क्षेत्रीय प्रबंधक रजत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट्रल बैंक सदैव आम आदमी के हितों के लिए काम कर रही है और उसका उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुँच सके।
इस कार्यक्रम में शहर के जाने माने ग्राहक उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान रूपये 50 करोड़ से ज्यादा के लोन एम एस एम ई के ग्राहकों को बांटे गए,
कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक रवि तिवारी ने सभी ग्राहकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

What do you think?