Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
Uncategorized

इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग घाट पर रात करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा

1 min read
Text Size:

देवास। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कलवार घाट पर मंगलवार देर रात करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। घाट पर अनियंत्रित होकर लोहे की प्लेटों से भरा हुआ एक ट्राला पलट गया, जिसमें चार युवक घायल हो गए। इनको गंभीर हालत में कन्नौद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज किया गया। ये हरदा जिले के निवासी सगे भाई बताए जा रहे हैं।

कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों के नाम गोविंद, सुनील और अनिल निवासी जिला हरदा हैं। यह इंदौर की ओर से आ रहे ट्राले में ही सवार थे। ट्राले का चालक की मौत होने की संभावना है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान क्या कोई मौके से इधर-उधर गया था या ट्राले में चार ही लोग सवार थे।

हादसे की सूचना के बाद कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। यहां लोहे की बड़ी प्लेटों के नीचे चारों युवक दबे हुए थे। पुलिस के द्वारा व आसपास से निकल रहे वाहन चालकों की मदद से मशक्कत के बाद इनको बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया गया। हादसे के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

What do you think?