Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

सबके लिए सुलभ होती जा रही हैं इन आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना से नागरिकों को समय में स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए सुलभ हो रही हैं, ये सभी सेवाएं आधुनिक और उच्च स्तर की हैं आमजन को इनका लाभ पहॅुच रहा है । यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने जिला चिकित्सालय के डी.ई.आई.सी. हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कही । कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें शासन की जनहितैशी योजनाओं को घर घर तक पहॅुचाने का श्रेय दिया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण, चार नये चिकित्सा महाविद्यालयों के अनुबंध के साथ 8 लाख वय वंदना कार्ड का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ कार्यक्रम आयुष्मान भारत अंतर्गत स्मार्ट चेटबोट आयुष्मान सखी का शुभारंभ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भावस्था के दौरान देखभाल प्रचार सामग्री तथा मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड का विमोचन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक मालवी रामकुचे एवं निर्मल कुमार अग्रवाल को वय वंदना कार्ड प्रदान किये गए। उन्होने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत सत्तर वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के वय वंदना कार्ड तैयार किये गए है
आयुष्मान आयुष्मान भारत से  60 से  70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना को आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाया जा रहे हैं

What do you think?