Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

दूषित पानी नाले में छोड़ने वाली फैक्ट्री पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी इंदौर
दूषित पानी छोड़ रहे उद्योगों पर की जाए सख्त कार्यवाही करें: मंत्री  सिलावट

इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम कुमेडी और भांग्या क्षेत्र में उद्योगों द्वारा दूषित पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोड़ने का मामला संज्ञान में आने पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कलेक्टर  शिवम वर्मा से चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने आयुक्त नगर निगम इन्दौर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्दौर विकास प्राधिकरण को भी अवगत कराया। मंत्री  सिलावट ने दूषित जल छोड़ने वाली फैक्ट्री के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर  शिवम वर्मा ने तत्काल मौके पर कार्यवाही करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि वर्मा एवं प्रशासनिक टीम को भेजा। आयुक्त नगर निगम द्वारा भी झोन अधिकारी एवं सीएआई सहित निगम अमले को भेजा गया।
मौका निरीक्षण पर पाया गया कि नाले के समीप संचालित डिलाईट इनोवेशन नामक फैक्टरी का आउटलेट चोक है। इनके द्वारा कचरा नाले में फेंका जा रहा और गंदा पानी नाले में छोड़ा जा रहा है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि वर्मा एवं नगर निगम की प्रशासनिक टीम द्वारा सख्त हिदायत दी जाकर 20 हजार रुपये का स्पॉट फाईन किया गया।
मंत्री  सिलावट ने बताया कि सांवेर तहसील के ग्राम कुमेडी और भांग्या सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा दूषित पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोड़ने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

What do you think?