Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

शतरंज खेलने से बौद्धिक विकास होता है और एकाग्रता बढ़ती है-कलेक्टर

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

डिस्ट्रिक्ट रेपिड चेस टूर्नामेंट  आयोजन

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट रेपिड चेस टूर्नामेन्ट का आयोजन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने की वहीं विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर  जैन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज खेलने से बौद्धिक विकास होता है और एकाग्रता बढ़ती है। वर्तमान समय में जीवन में एकाग्रता अति आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को कहा कि खेल अनुशासन संयम और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में किसी भी खेल से जुड़ाव रखना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे महत्वपूर्ण खासियत यह थी कि इसमें 8 वर्ष की आयु से 70 वर्ष आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, बैतूल, सिवनी बनापुरा, खातेगांव, कन्नौद सहित अन्य स्थानों के 125 खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धि को आजमाते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के 66 खिलाड़ी एवं ओपन वर्ग में 59 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में इंदौर से आए आर्बिटर  विवेक विश्वकर्मा,  पवन यादव,  प्रिंस लोगे,  राहुल सराठे,  राजेश गौर, कमल मृदुलकर,  रामगोपाल रघुवंशी निर्णायकों ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष  आलोक जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, सचिव  पी.सी. पोर्ते, मिडिया प्रभारी  रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष  सत्यम बंसल, उपाध्यक्ष  जय शंकर कानवा,  रामनिवास जाट,  राजेश बिलिया,  मनीष प्रजापति, अनिता मिश्रा सहित बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में अण्डर 15 वर्ग में प्रथम स्थान रजित चौहान, द्वितीय स्थान प्रज्जवल चौहान, तृतीय स्थान वैष्णवी राजपूत, चतुर्थ स्थान शिवांश गौर, पंचम स्थान अलौकिक राय, षष्टम स्थान आरूष मालाकार, सप्तम स्थान विशाल निमारे, अष्टम स्थान पर्वराज गौर, नवम स्थान लक्ष्मी रनसूरमा तथा दशम स्थान मनोमय रनुरमा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में प्रथम स्थान वैभव तोमर, द्वितीय स्थान अनमोल सिंह चौहान, तृतीय स्थान वैभव नेमा, चतुर्थ स्थान हरेन्द्र सिंह सोलंकी, पंचम स्थान सिद्धार्थ जैन, षष्टम स्थान विक्की मालवीय, सप्तम स्थान योगेन्द्र राजगुरे, अष्टम स्थान अक्षय तोमर, नवम स्थान आयुष उपाध्याय तथा दशम स्थान आशीष कुमार यादव ने प्राप्त किया

 

What do you think?