Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

राष्ट्रीय खेल दिवस सम्मान समारोह सम्पन्न

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
हरदा  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शहर में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का सम्मान समारोह रविवार को पीएम  महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष  राजेश वर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष  बसंत राजपूत, क्रीड़ा अधिकारी  रामनिवास जाट,  जगदीश शर्मा सहित खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में तीन दिनों तक विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, खो-खो, एथलेटिक्स एवं क्रिकेट मैच तथा योगा, एवं सायक्लिंग आदि गतिविधियां आयोजित हुई। विजयी प्रतिभागियों एवं खेल प्रशिक्षकों सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और कोचों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर बच्चों को शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य शारीरिक श्रम से है, जिससे शरीर फीट रहता है, प्रतिदिन खेल खेलकर शारीरिक श्रम अवश्य करें। जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत ने मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में आयोजित खेल दिवस में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष  ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति राष्ट्रीय खेल दिवस रखने का उद्देश्य शारीरिक श्रम से है जिससे हम अपने शरीर को फीट रख सकते हैं। इसलिए प्रतिदिन हम खेल के माध्यम से शारीरिक गतिविधियां कर सकते हैं।

What do you think?