Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त जिले सीहोर में आयोजित होंगी अनेक खेल गतिविधियां

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र सीहोर 

• बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना है कार्यक्रम का उद्देश्य

• खेल दिवस के तहत जिले में खेल गतिविधियां आयोजित कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश के साथ ही जिले में विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन खेल कार्याक्रमों का उद्देश्य सभी बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों में फिटनेस के प्रति जागरुकता लाना तथा उन्हें फिट रहने के लिए सतत खेल एवं योग जैसी गतिविधियों से जोड़ना है।

कलेक्टर  बालागुरू के. ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को जिले में खेल गतिविधियां आयोजित करने के निर्देष दिए हैं। कार्यक्रम के तहत रस्साकस्सी, दौड़, रिले दौड़, मैराथन, चम्मच दौड़, योग, क्रिकेट, साइकिलिंग, पिट्ठू, खोखो, कबड्डी, बॉलीबॉल, रस्सी कूद, स्ट्रेचिंग चैलेंज, चैस, ब्रीदिंग एक्सरसाइज सहित अनेक खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम में जिले के बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे। खेल गतिविधियों में सभी शासकीय, अशासकीय स्कूल, कॉलेज, खेल संस्थाएं, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सभी संस्थाएं तथा अन्य विभाग आदि भी सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय खेल कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। खेल गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्ति, संस्था और विभाग कार्यक्रम के तहत 29 अगस्त को सभी संस्थानों में सुबह की सभा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजली दी जाएगी। इस अवसर पर फिट इंडिया शपथ एवं 60 मिनट के टीम खेल एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 30 अगस्त को स्कूल एवं कॉलेज स्तर की खेल प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, फिटनेस वार्ता, स्वदेशी खेलों पर आधारित खेल प्रतियोगिताएँ, इनडोर खेल सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 31 अगस्त को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें नागरिक शामिल  होंगे

What do you think?