Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

मंत्री डॉ. शाह ने सुहागी और सुंदरदेव गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने शनिवार को खालवा विकासखंड के आदिवासी बहुल ग्राम सुंदरदेव और सुहागी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम सुंदरदेव में शंकर कोरकू के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि शंकर कोरकू के पुत्र नरेश की मृत्यु गत दिनों सर्पदंश से हो गई थी ।

उन्होंने उपस्थित तहसीलदार व एसडीएम को निर्देश दिए कि राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर तत्काल सहायता दिलाई जाए।

इस अवसर पर उन्होंने मृतक के परिजन को 15 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता तथा 5000 रुपए की अंत्येष्टि सहायता के चेक भी प्रदान किये। उन्होंने सुंदरदेव में दिव्यांग युवक को छड़ी प्रदान की।
सुहागी की पूजा को छात्रावास में प्रवेश दिलाने के दिए निर्देश
मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम सुहागी में नवनिर्मित सीसी रोड का निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान छात्रा पूजा मार्को ने उन्हें बताया कि वह पिछले वर्ष 11वीं कक्षा में फेल हो गई थी, इसलिए छात्रावास में उसे प्रवेश नहीं मिला, और गरीबी के कारण पढ़ाई छूट गई। जिस पर मंत्री डॉ. शाह ने आदिवासी छात्रा पूजा का छात्रावास में प्रवेश दिलाने के लिए जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके । भ्रमण के दौरान तहसीलदार खालवा श्री राजेश कोचले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खालवा सुश्री टीना पवार और क्षेत्र संयोजक श्री नीरज पाराशर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

What do you think?