Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

खंडवा विधायक श्रीमती तन्वे ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा घरों में स्थापित करने की अपील की
मध्य प्रदेश का खंडवा जिले में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुरानी मंडी प्रांगण में स्वसहायता समूहों द्वारा ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के विक्रय हेतु लगाए गए स्टॉल्स से मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि  मुकेश तन्वे, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष  सेवा दास पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर जिले के सभी नागरिकों से गणेश चतुर्थी पर केवल मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से तैयार ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं ही खरीदकर अपने घरों में स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से जल एवं पर्यावरण प्रदूषित होता है, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा खंडवा शहर में प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा गणेशोत्सव पर्व पर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर एवं पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से आकर्षक गणेश प्रतिमाएं तैयार कर विक्रय हेतु प्रदर्शित की गई हैं

What do you think?