Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

खंडवा जिले में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता होगी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एडहॉक चेस एसोसिएशन इंदौर द्वारा 25 एवं 26 अक्टूबर को खण्डवा में अन्तरराष्ट्रीय स्तर की ओपन रैपिड फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सिविल लाइंस स्थित अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्पर्धा के मुख्य संरक्षक कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने प्रतियोगिता आयोजन स्थल का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर भोजन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, खिलाड़ियों के परिजनों की बैठक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  प्रज्ञान गुप्ता, मेनेजर  सतीश पटेल , जिला शिक्षा अधिकारी  पी. एस. सोलंकी आयोजन समिति के सचिव  सुनील शर्मा भी उपस्थित थे l
इस अवसर पर बताया गया कि प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि 3 लाख रुपए है  यह प्रतियोगिता एक रेटिंग प्रतियोगिता है
एवं इस प्रतियोगिता के आधार पर रेटिंग के नॉर्म्स पूरे करने पर खिलाड़ी को अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त होगी  इस बार ओपन होने के कारण देश भर के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं  उल्लेखनीय है कि गत अप्रेल माह में भंडारी पब्लिक स्कूल में आयोजित रेटिंग प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 600 से अधिक खिलाङ़ियों ने भाग लिया था इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के शतरंज खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं हरदा जिले में 24 अगस्त 2025 को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें हरदा के कलेक्टर सिद्धांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे की उपस्थिति में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हरदा जिले  केप्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, बैतूल, सिवनी बनापुरा, खातेगांव, कन्नौद सहित अन्य स्थानों के 125 खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धि को आजमाते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के 66 खिलाड़ी एवं ओपन वर्ग में 59 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में इंदौर से आए आर्बिटर  विवेक विश्वकर्मा,  पवन यादव,  प्रिंस लोगे,  राहुल सराठे,  राजेश गौर, कमल मृदुलकर,  रामगोपाल रघुवंशी निर्णायकों ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया।

What do you think?