Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

तहसील थांदला में कलेक्टर आमजन की सुविधा को रखते हुए कलेक्टर द्वारा तहसील मे विशेष जनसुनवाई प्रारम्भ

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार

आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पुनः से तहसील स्तरीय विशेष जनसुनवाई प्रारम्भ की गई। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को तहसील थांदला में प्रातः 11 बजे से विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इस विशेष जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर द्वारा संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला (झाबुआ-2) के समीप नगर परिषद थांदला द्वारा स्थापित ट्रेंचिंग/डंपिंग ग्राउंड के कारण विद्यार्थियों को हो रही गंभीर समस्याओं के संबंध में पालकगण द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदकों ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड से उत्पन्न दुर्गंध एवं अस्वच्छता का बच्चों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन एवं दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने सीएमओ नगर परिषद को निर्देशित किया कि ट्रेंचिंग/डंपिंग ग्राउंड को शीघ्र हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
आवेदक श्री गोपाल पिता रमेश, ग्राम खजुरी तहसील थांदला द्वारा उनके पुत्र राज गोपाल द्वारा राष्ट्रीय मेरिट कम मीन (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति लंबित रहने के कारणों की जांच कर समाधान सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इसी क्रम में श्री बलु पिता पिदिया डामोर, गोरिया खांदन तहसील थांदला द्वारा प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी भवन के समीप स्थित हैंडपंप के खराब होने पर मरम्मत कराए जाने हेतु आवेदन दिया गया। श्री दिवान पिता बाबु अमलियार, निवासी बोरडी तहसील थांदला द्वारा शौचालय प्रोत्साहन राशि के भुगतान के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
ग्राम पंचायत उदयपुरिया तहसील थांदला के ग्रामवासियों द्वारा सिब्बल फलिये में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कराए जाने हेतु आवेदन दिया गया। वहीं  दिलीप माईडा, निवासी छोटी धामनी द्वारा परंपरागत रास्ते पर अतिक्रमण कर विवाद उत्पन्न किए जाने के संबंध में अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।
इसके अतिरिक्त सरपंच ग्राम पंचायत भैरूगढ़ द्वारा भाभर फलिये एवं नई बस्ती में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु नवीन हैंडपंप खनन कराए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। अर्जुनसिंह पिता भूरा पारगी, निवासी थांदला द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
इधर, जिला मुख्यालय पर अपर कलेक्टर  सी.एस. सोलंकी द्वारा आयोजित जनसुनवाई में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर  आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री महेश मंडलोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What do you think?