हरदा – जिले में निरंतर हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर हरदा 10 अगस्त 2026/ जिले में निरंतर हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने सभी ग्राम पंचायतों में आपदा एवं राहत संबंधी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ट्यूब, रस्सी, टॉर्च सहित अन्य उपयोगी राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध एवं तैयार रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके सिद्धार्थ जैन ने सभी ग्राम पंचायतों में आपदा एवं राहत संबंधी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ट्यूब, रस्सी, टॉर्च सहित अन्य उपयोगी राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध एवं तैयार रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

कलेक्टर  जैन ने सोमवार को समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ग्राम स्तर तक आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने उर्वरक वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उर्वरक वितरण की सुगम एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जनविश्वास अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अभियान के तहत ग्राम स्तर पर की जा रही गतिविधियों, नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों में टॉयलेट स्वच्छ एवं उपयोग योग्य रहें तथा विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में कर वसूली की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम कुमार सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों का हुआ उन्मुखीकरण

हरदा – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को अभियान की गतिविधियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने विभागीय अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर  जैन ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करने तथा देश की प्रगति, समृद्धि एवं विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वजारोहण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और नागरिकों में एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

पिछले 24 घंटों में जिले में 28.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

हरदा – जिले में गत चौबीस घंटों में 28.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 62.2 मि.मी., टिमरनी में 29.7 मि.मी., खिरकिया में 4.8 मि.मी., सिराली में 6.3 मि.मी. तथा रहटगांव में 38 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 544.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 589.3 मि.मी., टिमरनी में 554.8 मि.मी., खिरकिया में 603 मि.मी., सिराली में 483.8 तथा रहटगांव में 491.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 10 अगस्त तक 647.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में प्रवेश का सुनहरा मौका

प्रवेश के लिये 11 अगस्त को होगी काउंसलिंग

हरदा – आईटीआई उत्तीर्ण और कक्षा 12वीं में गणित विषय से उत्तीर्ण हो चुके छात्रों के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए सीधे द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश लेने का बेहतरीन अवसर है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग में 21 सीटें, कंप्यूटर साइंस में 07 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 सीटें तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 2 सीटें रिक्त है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त को सुबह 11 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा के एडमिशन सेल में अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा

हरदा – निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले ‘‘युवा संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जायेगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिचय पत्र की फोटोकॉपी, समग्र आईडी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

हरदा- कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी  सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे रविवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी  सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा शहर के पीलियाखाल, बंगाली कॉलोनी, फाइल वार्ड, पंडित जी ढाबा, भांजे का ढाबा व जाट ढाबा पर दबीश दी। इस दौरान कुल 6 केन बियर, 2 पाव अंग्रेजी व्हिस्की, 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 310 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 35 हजार रूपये है।

कृषि विज्ञान केन्द्र की सोयाबीन फसल उत्पादक कृषकों हेतु सलाह

हरदा- कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (पौध संरक्षण) डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने सोयाबीन किसानों को पीला मोजेक रोग नियंत्रण हेतु सलाह दी है कि रोग के लक्षण दिखते ही संक्रमित पौधों को उखाड़कर नष्ट करें। सफेद मक्खी नियंत्रण हेतु खेत में पीले स्टिकी ट्रैप लगाएं। रोग वाहक नियंत्रण हेतु थायमेथॉक्साम 12.60 प्रतिशत $ लेम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 9.50 प्रतिशत जेडसी 50 मिली/एकड़ अथवा बीटा सायफ्लूथ्रिन $ इमिडाक्लोप्रिड 140 मिली/एकड़ का उपयोग करें। डॉ. बंकोलिया ने सलाह दी कि राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट (फफूंद जनित रोग) के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पाइरोक्लोस्ट्रोबिन $ इपोक्सिकोनाज़ोल 300 मिली/एकड़ फफूंदनाशक का छिड़काव करें। सेमीलूपर (इल्ली) पत्तियां खाने वाली इल्ली से बचाव हेतु इमामेक्टिन बेंजोएट 1.90 प्रतिशत 170 मिली/एकड़ अथवा फ्लुबेंडामाइड 39.35 एससी 60 मिली/एकड़ के मान से छिड़काव करें। वहीं केंद्र प्रमुख डॉ संध्या मुरे ने आग्रह किया है कि किसी भी तरह की फसल संबंधी समस्या होने पर पौधे को मिट्टी सहित उखाड़ कर कृषि विज्ञान केंद्र पर भी लाया जा सकता है।

Leave a Reply