Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda News : निचली बस्तियों में रहने वाले परिवारों करें सर्वे, अतिवर्षा की स्थिति में परिवारों को तुरन्त किया जा सकें विस्थापित -कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
Conduct a survey of families living in lower settlements,

कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा शहर में बाढ़ के संभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Harda News : हरदा में अभी लगातार बारिश का दौर जारी हैं। प्रदेश भर में हो रही वर्षा से मध्यप्रदेश के कई बांध में पानी बढ़ रहा है। इसलिए बांध के गेट खोलने की स्थिति बनी रहती है। और अगर हरदा जिला में भी लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा तो हरदा में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए जिला प्रशासन इस स्थिति को लेकर पुरी तरह से संतक नजर आ रहा हैं। जिला कलेक्टर आदित्य सिंह अपनी निगरानी में ही जिला में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर निचली बस्तियों में रहने वाले परिवारों को किसी समस्या का सामना न करना पढ़े इस लिए कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ हरदा शहर में बाढ़ के संभावित क्षेत्र में स्थित निचली बस्तियों का दौरा किया।

इस अवसर पर एसडीएम कुमार शानु देवडिय़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान जत्रा पड़ाव, बंगाली कॉलोनी और अजनाल नदी के तट से लगे क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को निर्देश दिये कि निचली बस्तियों में रहने वाले परिवारों का सर्वे करा लें कि अतिवर्षा की स्थिति में बाढ़ का पानी कहाँ तक आता है और कितने परिवारों को बाढ़ से बचाने के लिये अन्य शिफ्ट करना पड़ेगा।

उन्होने कहा कि इन परिवारों को कहाँ शिफ्ट किया जाएगा, उन स्थानों को भी अभी से चिन्हित कर लें और वहां पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अचानक वर्षा से नदी में पानी बढऩे पर परिवारों को तुरन्त विस्थापित किया जा सके।

कलेक्टर सिंह ने इस दौरान निर्देश दिये कि गुप्तेश्वर मंदिर के पास अजनाल नदी पर स्थित पुल से दो पहियां वाहनों का आवागमन बंद कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इस पुल से केवल पैदल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को ही आवागमन की अनुमति दी जाए। उन्होने सीएमओ पाटीदार को निर्देश दिये कि वार्डों का भ्रमण कर जर्जर हो चुके, ऐसे भवन चिन्हित कर लें, जो कि अतिवर्षा की स्थिति में गिर सकते है, ऐसे भवनों में रहने वाले परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट होने के लिये प्रेरित करें।

 

What do you think?