Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : 87 ग्रामों में पटवारी नक्शे से प्रमाणित प्रतिलिपि ही मान्य होगी

2 min read

Harda news : जिले के भू-अभिलेखों के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया है कि कुल 87 ग्रामों के गलत नक्शे भू-अभिलेख के डिजिटलाइजेशन के दौरान अपलोड किये गये है। इन 87 ग्रामों के सही नक्शे की नकल पटवारी नक्शे के आधार पर दी जा रही है और सही नक्शों को ऑनलाइन अपलोड करने की कार्यवाही जारी है।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि अभी इन 87 ग्रामों के डिजिटल रूप से प्राप्त किये गये नक्शों का उपयोग कानूनी दस्तावेज के रूप में नहीं किया जा सकेगा बल्कि इन ग्रामों के मामले में केवल पटवारी द्वारा भौतिक रूप से जारी प्रमाणित प्रतिलिपि ही कानूनी दस्तावेज के रूप में मान्य की जावेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इन 87 ग्रामों में हरदा तहसील के 5, खिरकिया तहसील के 27, टिमरनी तहसील के 2, रहटगांव तहसील के 7, सिराली तहसील के 36 तथा हंडिया के 10 ग्राम शामिल है।

इनमें हरदा तहसील के ग्राम छुरीखाल, लालपुरा, पीपल्या, घोघड़ामाफी व बुंदड़ा शामिल है। इसी प्रकार खिरकिया तहसील के ग्राम नगावा माल, पाहनपाट, सारंगपुर, चौकड़ी, कुड़ावा, नीमसराय, छीपाबड़, खिरकिया, पोखरनी, कानपुरा, टेमलावाड़ीमाल, गोपालपुरा, प्रतापपुरा, भवरदा माफी, भवरदी माल, मोरगड़ी, रूनझुन, जादोपुरा, प्रतापपुरा, महलपुरा माल, महलपुरा दमामी, सारसूद, सोनपुरा, पढ़वा, लोनी, अजरूद माल, सांगवा सरकुलर तथा टिमरनी तहसील के गौसर व नौसर शामिल है। रहटगांव तहसील के ग्राम उसकल्ली, कपासी, गाड़ामोड़ खुर्द, छिदगांव तमोली, इकडालिया, सिंदखेड़ा व झाड़बीड़ा शामिल है।

इसी प्रकार सिराली तहसील के ग्राम भीमपुरा, कालकुण्ड, मरदानपुर, बेडिय़ाकला, विक्रमपुर, पन्धान्या, रहटाकला, दीपगांव कला, जिनवान्या, मड़ीसेल, रामपुरा, मालापुर, गोमगांव वली, सिराली, मुहाडिय़ा, चौकड़ी, खुटवाल, बिचपुरी रैयत, हसनपुरा रैयत, बहाड़ा माल, रकट्या, चौकी, मुहाल सरकुलर, सांवलखेड़ा रैयत, रामटेक रैयत, अजरूद रैयत, चिकलपाट, कुकड़ापानी, लफांगढाना, जुनापानी, सोनपुरा, नानी मकड़ाई, रिछाडिय़ा, लाल्याचापड़, दुगाल्या व मगरया शामिल है। हंडिया तहसील के ग्राम पांचातलाई, बेसवा, हंडिया, अजनास रैयत, छिडग़ांव, उन्डावा, डोमनमऊ, बूंदड़ा, सुरजना व इकडालिया शामिल है।

What do you think?