Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized हरदा

Harda News : हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशासन एवं सरकार की निंदा

2 min read
Harda MLA Dr. Dogne condemned the district administration and the government
Text Size:

Harda News : जिला प्रशासन की यह कार्यवाही मानवता को शर्मसार करने वाली है इस हेतु मैं जिला प्रशासन और सरकार से मांग करता हूं कि जिन लोगो की दुकाने तोड़ी गई है, उन लोगो को उनका व्यवसाय चलाने हेतु नवीन स्थान उपलब्ध कराकर उनका रोजगार पुर्नस्थापित किया जावे। जिससे वह अपनी आजीविका चला सके। – हरदा विधायक डाॅ. दोगने

सोमवार को जिला प्रशासन व भा.ज.पा. शासित नगर पालिका द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन के आस-पास की 40 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हे तोड़ दिया गया। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन, भा.ज.पा. शासित नगर पालिका व सरकार की कड़ी निंदा की गई।

हरदा विधायक डाॅ. दोगने द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन की यह कार्यवाही मानवता को शर्मसार करने वाली है। जिन लोगो की दुकाने जिला प्रशासन द्वारा तोड़ी गई है। वह विगत कई वर्षों से छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। वह अब बेरोजगार हो गये है और उन लोगो पर अब अपनी रोजी-रोटी का सकंट उत्पन्न हो गया है।

मैं क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो का विरोधी नही हूं परन्तु विकास कार्यों के नाम पर गरीब लोगो को बेरोजगार कर देना उचित नही है। यह जिला प्रशासन नगर पालिका एवं सरकार का क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय पूर्ण रवैया है। इस हेतु मैं जिला प्रशासन और सरकार से मांग करता हूं कि जिन लोगो की दुकाने तोड़ी गई है, उन लोगो को उनका व्यवसाय चलाने हेतु नवीन स्थान उपलब्ध कराकर उनका रोजगार पुर्नस्थापित किया जावे। जिससे वह अपनी आजीविका चला सके।

What do you think?