Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda News : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण के 1.62 लाख फोटो अपलोड कर हरदा जिला प्रदेश में प्रथम

2 min read
Harda district is first in the state by uploading 1.62 lakh photos of plantation

Harda News : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरदा जिले में पौधारोपण का कार्य कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जारी है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयकी संदीप गौहर ने बताया कि अब तक हरदा जिले में 1.62 लाख नागरिकों ने पौधरोपण कर उसके फोटो वायुदूत एप पर अपलोड किये हैं।

इस तरह हरदा जिला पौधरोपण करने व पौधरोपण के फोटो अपलोड करने के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होने बताया कि मंगलवार शाम तक पौधरोपण के फोटो अपलोड करने के मामले में 77180 फोटो अपलोड कर उज्जैन जिला द्वितीय स्थान पर है तथा 65222 फोटो अपलोड के साथ बैतूल तृतीय स्थान व 63252 फोटो अपलोड कर नर्मदापुरम् प्रदेश में चौथे स्थान पर व पौधरोपण के 39394 फोटो अपलोड कर रायसेन जिला पांचवे स्थान पर है।

कलेक्टर सिंह ने नागरिकों से पौधरोपण कर फोटो अपलोड करने की अपील की

कलेक्टर सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए आज पेड़ लगाना आवश्यक है अत: पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के लिये ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं एंव उसकी देखभल करें। उन्होंने लगाये गये पौधे के साथ वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने की अपील भी नागरिकों से की है। कलेक्टर सिंह ने जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान के तहत पौधे लगाए और वायुदूत एप पर पौधरोपण का फोटो अपलोड भी करें।

What do you think?