Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : कमिश्नर तिवारी ने तहसील कार्यालय खिरकिया और सिराली का औचक किया निरीक्षण

2 min read
Commissioner Tiwari visited Tehsil office

Harda news : नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर के. जी. तिवारी ने खिरकिया पहुंचकर तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार न्यायालय और तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में पारित आदेशो का राजस्व अभिलेखों में आवश्यक रूप से अमल कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। इस दौरान उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल, एसडीएम खिरकिया संजीव नागू तथा तहसीलदार खिरकिया राजेंद्र पवार, सिराली तहसीलदार आर के झरवडे सहित अन्य राजस्व अधिकारी भी मौजूद थे।

कमिश्नर तिवारी ने नक्शा तरमीम और ई केवाईसी की गति बढ़ाने के निर्देश भी उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालय के प्रकरणों में आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से ही तारीख लगाई जाए। उन्होंने कहा कि रीडर आईडी पर कोई भी प्रकरण एक भी दिन लंबित न रहे।

उन्होंने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों में आदेश पारित करने के बाद एक तारीख आदेश का भू अभिलेख में अमल करने के लिए आवश्यक रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय के आदेश का भू अभिलेखों में अमल हो, यह पीठासीन अधिकारी स्वयं सुनिश्चित करें। उसके बाद ही प्रकरण नस्तीबद्ध करें। कमिश्नर तिवारी ने सिराली राजस्व न्यायालय के दोनों रीडरों द्वारा राजस्व विभाग के निर्देशों का विधिवत पालन न करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

What do you think?