Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा डायल 112 वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

संपादक अशफाक अली 

पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे द्वारा डायल-112 वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी जिला हरदा को मिले 08 नए डायल-112 वाहन, अब आपात सेवाएँ होंगी और भी सुलभ
पुलिस मुख्यालय भोपाल से हरदा जिले को 08 नए एफआरवी डायल-112 वाहन प्रदाय किए गए हैं। इन वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं चौकियों में आवंटित किया गया है। इसी क्रम में आज पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा , एसडीओपी. श्रीमति शालिनी परस्ते , उपपुलिस अधीक्षक महिला  सुश्री अरूणा सिंह , प्रभारी कोतवाली रोशन लाल भारती , प्रभारी सिविल लाईन रामसुमेर तिवारी , रजनी गुर्जर, यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर एवं अन्य पुलिस अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक ने वाहनों में उपलब्ध आधुनिक सुरक्षा व आपातकालीन उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनके संचालन में निष्ठा, तत्परता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की साफ-सफाई एवं समय-समय पर उचित मेंटेनेंस पर भी बल दिया।
नए डायल-112 वाहनों की प्रमुख खूबियाँ
नए एफआरवी डायल-112 वाहन आधुनिक तकनीक और उपकरणों से सुसज्जित हैं, जिनमें
• जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम
• वायरलेस व संचार उपकरण
• फर्स्ट एड किट
• सायरन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम
• आधुनिक निगरानी उपकरण
• उच्च गति और सुरक्षित डिजाइन
इन सुविधाओं से पुलिस कंट्रोल रूम से वाहनों की रीयल टाइम निगरानी आसान होगी तथा घटनास्थल तक पुलिस की पहुँच और भी त्वरित हो सकेगी।
पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा
अब जिले की जनता डायल-112 पर कॉल करके पुलिस की त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती है। सड़क दुर्घटना, अपराध, आगजनी, महिला सुरक्षा अथवा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत डायल-112 नंबर का उपयोग करें। पुलिस हर समय आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। नागरिकों का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

What do you think?