Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

गांव में बनाये जा रही हैं पानी को रोक कर बनाए जा रहे हैं बंधान

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को वर्षा ऋतु की समाप्ति के साथ ही अपने क्षेत्र के नदी नालों में बहते पानी को रोकने के उद्देश्य से के निर्देश दिए हैं। बोरी बंधान के कारण रुके हुए पानी से आसपास के जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विकासखंड हरसूद की नवांकुर संस्था दगड़खेड़ी एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान कर ग्राम झुम्मरखली के समीप नंदेश्वर आश्रम के समीप एक छोटे से नाले पर लगभग 120 बोरियों से बोरीबंधान का निर्माण किया गया। जिला समन्वयक जन अभियान श्री जगदीश पटेल ने बताया कि इस बोरी बंधान से पशुओं के लिए पीने का पानी मिलेगा साथ ही आस पास के कृषकों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता रहेगी।
इसके अलावा विकासखंड खालवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस गतिविधि में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, ग्राम पंचायत सचिव श्री रणजीत पवार, सहायक सचिव श्री लक्ष्मण काजले, परामर्शदाता श्री मोहन रोकड़े, एवं बढ़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

What do you think?