Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
इंदौर

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के कमांड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ

2 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष  राजेश लाल मेहरा ने एमपीपीएससी के कमांड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ

अब मप्र राज्य सेवा आयोग कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों से जुड़ सकेग

कंट्रोल रूम के माध्यम से आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा के 54 जिला मुख्यालय केन्द्रों की होगी निगरानी

पावनसिटी इंदौर

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर इंदौर मे एमपीपीएससी कमांड कंट्रोल रूम का शुभारंभ हुआ। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा ने फीता काटकर एमपीपीएससी कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव श्रीमती शीतला पटले, उप सचिव श्रीमती कीर्ति खुरासिया, आयोग के सदस्य  नरेन्द्र कोष्ठी, डॉ. पिंकेश लता रघुवंशी, परीक्षा नियंत्रक  वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, ओएसडी डॉ. रविन्द्र पंचभई, श्रीमती निधि राजपूत, एनआईसी के निदेशक  शैलेन्द्र नाहर और इनोवेटिव इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट श्री दीपक द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा ने एमपीपीएससी कमांड कंट्रोल रूम का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। कार्यक्रम में बताया गया कि उक्त कंट्रोल रूम के बन जाने से आयोग द्वारा आगामी सभी भर्ती प्रक्रियाओं को मजबूती मिलेगी और कदाचरण की समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकेगा। उक्त कंट्रोल रूम में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2026 में नवीन त्रि-स्तरीय प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को बॉयोमेट्रिक प्रमाणीकरण, सीसीटीवी वेबकास्टिंग से निगरानी, अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर (HHMD) द्वारा महिला एवं पुरूष की अलग-अलग तलाशी शामिल है। इस कंट्रोल रूम के द्वारा प्रदेश के 54 जिला मुख्यालय केन्द्रों पर आयोजित होने वाली राज्य सेवा परीक्षा की सतत् निगरानी होगी। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों पर स्थित किसी भी परीक्षा केन्द्रों पर यदि कहीं कोई कदाचरण या गड़बड़ी की आशंका होने पर या आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से केन्दाध्यक्षों से सीधी बातचीत कर उसका समाधान किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की निगरानी भी उक्त कंट्रोल रूम द्वारा की जाएगी।

What do you think?