Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

पेंशन संबंधी प्रकरण समय पर प्रेषित करें- कलेक्टर सिंह

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र बुरहानपुर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अधीनस्थ कार्यालयों का लगातार निरीक्षण करें तथा कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी की जायें, यह निर्देश आज कलेक्टर  हर्ष सिंह ने अधिकारियों को दिये। विदित है कि, मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई।

विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा
बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई, संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए गए, वही पोर्टल पर स्पष्ट और नियमानुसार व्यवस्थित जवाब दर्ज करने की बात कही गई। इस दौरान ई-केवायसी, राजस्व वसूली, आवास, खाद्यान्न वितरण सहित अन्य विषयों के संबंध में भी चर्चा करते हुए, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आयुष्मान कार्ड निर्माण में लायें प्रगति
कलेक्टर  सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति लायें। प्रतिदिन लक्ष्य अनुसार कार्य करे, इस कार्य में गंभीरता लायी जायें। कार्य नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करें जिले  में 12 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में भी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। विभागों को निर्देश दिये गये कि, पेंशन संबंधी प्रकरण निर्धारित सीमा में विभाग को प्रेषित किये जायें। बैठक में मानव अधिकार आयोग के प्रकरणों एवं समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा भी की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमति सपना जैन, अपर कलेक्टर  चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

What do you think?