Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

बड़ोदिया क्षेत्र में एसआईआर (SIR )कार्य का निरीक्षण किया-कलेक्टर

2 min read
Text Size:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने मो. बड़ोदिया क्षेत्र में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया
एसआईआर कार्य में सहयोग नहीं करने वाली 07 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
भारत निर्वाचन के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आज मो. बड़ोदिया क्षेत्र में दुधाना के मतदान केन्द्र क्रमांक 48 एवं 49, मो. बड़ोदिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 21, सास्ताखेड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 35 तथा मण्डोदा के मतदान केन्द्र क्रमांक 39, 40 व 41 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने एसआईआर कार्य में सहयोग नहीं करने वाली मो. बड़ोदिया की 07 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने एसआईआर कार्य में अब तक हुई प्रगति की बीएलओ, सचिव और पटवारी से जानकारी लेकर विस्तार पूर्वक समीक्षा की। साथ ही उन्होंने संबंधित बीएलओ को मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के साथ रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों को Enumeration Form वितरण एवं प्राप्ति उपरांत बीएलओ एप्प पर डिजिटाईज किये जाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने उक्त कार्य में ग्राम के वरिष्ठजनों, सरपंचो, बीएलए, एनआरएलएम की दीदीयों, शिक्षित युवाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वालेंटियर्स एवं जनपद पंचायतों के इंजीनियर, गैर शासकीय लोगों आदि का सहयोग लेने के निर्देश दिये।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता को यदि वह स्वयं 2003 में मतदाता रहा है तो स्वयं की ओर यदि 2003 में मतदाता नहीं रहा है तो स्वयं के माता पिता दादा दादी की 2003 की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, भाग संख्या(मतदान केन्द्र क्रमांक) और 2003 की मतदाता सूची में सीरियल नंबर की जानकारी संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ के द्वारा या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://ceoelection.mp.gov.in/SE2003.aspx के द्वारा नाम से सर्च करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है इसमें इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए की महिलाओं की मेपिंग उनके माता पिता दादा दादी से होगी ना कि महिला के पति से इसीलिए पति की जानकारी यदि है तो गणना प्रपत्र में भरी जा सकती है अन्यथा माता पिता दादा दादी की जानकारी ही आसानी से गणना प्रपत्र भरा जा सकता है और बी एल ओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज किया जा सकता है।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार मो. बड़ोदिया श्रीमती दिव्या जैन भी मौजूद थी

What do you think?