Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खण्डवा
खण्डवा- जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर  ऋषव गुप्ता प्रत्येक मंगलवार को नागरिकों की समस्याएं सुनकर सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण करवाते हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में राधाबाई निवासी ग्राम सावखेड़ा तहसील खण्डवा ने कलेक्टर गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसने ग्राम पंचायत सावखेड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उसे राशि नहीं मिली है। जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के सीईओ को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर आवश्यक मदद दिलाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के. आर. बड़ोले, डिप्टी कलेक्टर दिनेश सावले सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में सिंगोट की  दादाजी धाम एवेन्यू कॉलोनी निवासी ग्रामीणों ने कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने खण्डवा एसडीएम को मामले की जांच कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हरसूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सात्री के सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उनके गांव में सार्वजनिक चबूतरा या चौपाल निर्माण के लिए शासकीय भूमि की आवश्यकता है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम हरसूद को ग्रामीणों की समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए।

What do you think?