Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

भोपाल के एम्स में ब्रेन ट्यूमर का हुआ निशुल्क ऑपरेशन आशाबाई को मिला नया जीवन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा विकासखंड के ग्राम मौजवाड़ी निवासी आशा बाई गोतम के लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान सिद्ध हुई है। इस योजना के तहत आशाबाई के ब्रेन ट्यूमर का निशुल्क ऑपरेशन भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में हुआ। अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं।
आशा बाई गौतम ने बताया कि उन्हें काफी समय से सिरदर्द रहता था, जिसका खालवा में इलाज चला। खालवा के डॉक्टर्स के इलाज से फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने खंडवा में डॉक्टर को दिखाया। जिला अस्पताल खंडवा के डॉक्टर ने आशा को एम आर आई जांच और उपचार के लिए एम्स भोपाल जाने की सलाह दी। एम्स भोपाल में विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने आशाबाई के दिमाग की एमआरआई करवाई। एमआरआई की रिपोर्ट में उनके दिमाग में ट्यूमर पाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें तत्काल ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन कराने की सलाह दी । आशाबाई के पास पहले से ही आयुष्मान कार्ड था, इसलिए डॉक्टर ने कहा कि उनका ऑपरेशन निशुल्क ही हो जाएगा। आशाबाई ने बताया कि उनका दो बार ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद से अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। अब उन्हें कोई परेशानी नहीं है। ब्रेन ट्यूमर जैसा जटिल ऑपरेशन निःशुल्क होने पर आशाबाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का बार-बार आभार प्रकट करती है, और उनको धन्यवाद देती हैं।
शनिवार को खालवा विकासखंड ग्राम रोशनी में आयोजित स्वास्थ शिविर में मंत्री डॉ. शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आशा बाई जैसे गरीब और गंभीर बीमारी उसे ग्रसित लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान सिद्ध हो रही है । उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को बड़े-बड़े शहरों के प्राइवेट हॉस्पिटल में 1 वर्ष में 5 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क कराने की सुविधा मिल रही है।

What do you think?